CBSE 10th result 2019: निजी स्कूलों की चमक फीकी, केवी और जवाहर नवोदय का शानदार प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 10वीं के परिणाम में एक बार फिर केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन रहा। जबकि उत्तराखंड के निजी स्कूलों का प्रदर्शन फीका रहा। प्रदेश में जवाहर नवोदय विद्यालयों के 99.66 प्रतिशत, जबकि केंद्रीय विद्यालयों के 99.53 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं की परीक्षा पास की है। सरकारी विद्यालयों के 96.41 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
गवर्नमेंट एडेड श्रेणी के 99.61 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। विशेष आवश्यकता वाले 98.04 प्रतिशत छात्र पास हो गए हैं। जबकि निजी स्कूलों का परिणाम केवल 90.01 प्रतिशत ही रहा है। निजी स्कूलों से 36,742 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 33,071 छात्रों ने परीक्षा पास की है।
उत्तराखंड के तीन छात्रों ने हासिल किया देश में तीसरा स्थान
सीबीएसई 10वीं में एक बार फिर उत्तराखंड के होनहारोें ने देश में अपना परचम फहराया है। प्रदेश के तीन छात्रों ने 497 अंकों के साथ देश में शीर्ष-3 में जगह बनाई है। साथ ही पूरे प्रदेश में टॉप किया है। खास बात यह भी है कि देहरादून रीजन के परिणाम में भी 7.15 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। गत वर्ष के 81.89 प्रतिशत के मुकाबले इस साल देहरादून रीजन का परिणाम 89.04 प्रतिशत रहा है। दून रीजन ने इस साल 1664 स्कूलों की परीक्षाएं 414 केंद्रों पर कराई थी। दून रीजन में इस साल 13,973 छात्र-छात्राओं की कंपार्टमेंट आई है।
छात्राएं फिर अव्वल
देहरादून रीजन में एक बार फिर छात्राओं ने परचम लहराया है। कुल 1,30,874 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा पास की। इनमें 77,718 छात्र और 53,156 छात्राएं शामिल हैं। दून रीजन का पास प्रतिशत 89.04 रहा है। छात्राओं का पास प्रतिशत 93.03 फीसदी और छात्रों का पास प्रतिशत 86.50 फीसदी रहा। उत्तराखंड में कुल 42,104 में से 38,345 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इनमें 22,316 छात्र और 16,029 छात्राएं शामिल हैं। उत्तराखंड में भी छात्राओं का पास प्रतिशत 94 और छात्रों का पास प्रतिशत 89.08 रहा है।
उत्तराखंड के शीर्ष-3 में स्थान पाने वाले छात्र और अंक
छात्र का नाम स्कूल का नाम अंक
शगुन मित्तल डीपीएस देहरादून 497
जगनूर कौर एमेनिटी स्कूल रुद्रपुर 497
लोकेश जोशी सेंट पीटर्स स्कूल किशनपुर 497
यश तिवारी डीएवी सेंटेनरी स्कूल, हल्द्वानी 496
लावण्या नौटियाल एवी बिरला इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी 496
सार्थक जोशी एशियन एकेडमी, पिथौरागढ़ 496
प्रियांशु सिंह एमेनिटी स्कूल रुद्रपुर 496
ऋषिका दून इंटरनेशनल स्कूल, डालनवाला 495
शशांक सरतकर दून वैली पब्लिक स्कूल, देहरादून 495
चिराग गोयल निर्मला कान्वेंट स्कूल, काठगोदाम 45
गौरव कुमार यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल, कालाढूंगी, नैनीताल 495
रीजन का कुल परिणाम 81.89 प्रतिशत रहा है।
दून रीजन के छह साल के रिजल्ट पर एक नजर
वर्ष 2014
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,31,435
पास प्रतिशत : 99.07
पास छात्र : 98.82
पास छात्राएं : 99.54
वर्ष 2015
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,35,688
पास प्रतिशत : 97.26
पास छात्र : 96.71
पास छात्राएं : 98.27
वर्ष 2016
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,53,768
पास प्रतिशत : 96.58
पास छात्र : 96.15
पास छात्राएं : 97.35
वर्ष 2017
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,34,943
पास प्रतिशत : 96.80
पास छात्र : 97.10
पास छात्राएं : 98.30
वर्ष 2018
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,37,315
पास प्रतिशत : 81.89
पास छात्र : 78.29
पास छात्राएं : 87.97
वर्ष 2019
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,46,988
पास प्रतिशत : 89.04
पास छात्र : 86.50
पास छात्राएं : 93.03