फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE 10th-12th Result 2024 Girls passing percentage higher in board exam than Boys

CBSE 10th-12th Result 2024: देहरादून रीजन में बेटियों ने फिर मारी बाजी, इतना रहा पासिंग परसेंटेज

Mon, 13 May 2024 04:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 May 2024 04:34 PM IST
सार

CBSE 10th-12th Result 2024: सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तरप्रदेश के आठ जिलों के स्कूल आते हैं।

विज्ञापन
CBSE 10th-12th Result 2024 Girls passing percentage higher in board exam than Boys
बेटियों ने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 12वीं और 10वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। इसके साथ ही सीबीएसई छात्रों के रिजल्ट का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया। इस साल बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी। 12वीं में लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 7.9 फीसदी ज्यादा रहा। जबकि 10वीं में भी लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 3.9 फीसदी ज्यादा रहा। 

विज्ञापन


सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तरप्रदेश के आठ जिलों के स्कूल आते हैं। बोर्ड की ओर से सुबह पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया। जबकि इसके करीब दो घंटे बाद बोर्ड की ओर से 10वीं का भी परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन


CBSE 10th-12th Result 2024: रिजल्ट जारी, 11वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन, छात्र यहां कर सकते हैं चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रीजन में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92682 छात्रों ने पंजीकरण किया। इसमें से 91636 छात्रों ने परीक्षा दी। इसके साथ ही 12वीं का पासिंग प्रतिशत 83.82 फीसदी रहा। वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 100702 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इसमें से 100075 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसका पासिंग प्रतिशत 90.97 फीसदी रहा। 

सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी गोपाल दत्त ने परीक्षा में पास हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड परिणाम बनाने में पूरी पारदर्शिता एवं गाइडलाइन का पालन किया गया। बोर्ड ने इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई की ओर से बीते साल से मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed