{"_id":"2e845f7734184a3a16654af53246143f","slug":"cbi-team-nabbed-ae-received-millions-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI ने रंगेहाथ दबोचा रिश्वतखोर इंजीनियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI ने रंगेहाथ दबोचा रिश्वतखोर इंजीनियर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Oct 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत लाइन के ठेके का वर्क ऑडर पास करने के एवज में ठेकेदार से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते छावनी परिषद रुड़की के असिस्टेंट इंजीनियर (एई) को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एई के घर की तलाशी में सीबीआई को 33 लाख रुपये नकद, लाखों के गहने और अन्य कीमती सामान मिले हैं। सीबीआई टीम देर रात आरोपी एई को लेकर दून पहुंची।
'हत्यारों' का जिला, यहां हर छठवें दिन होता है एक 'कत्ल'
पांच हजार रुपये की रिश्वत
शनिवार को छावनी परिषद रुड़की के ठेकेदार मुकीम अहमद ने सीबीआई देहरादून ब्रांच में एई एसके भटनागर की शिकायत की थी। मुकीम का कहना था कि बिजली के टेंडर में वर्क ऑडर पास करने के एवज में एई उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
क्लाइंट को सिविल लाइन स्थित घर पर बुलाया
सीबीआई के डीआईजी ने शनिवार को ही शिकायत की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को डीआईजी ने सीबीआई इंस्पेक्टर आईएमएस नेगी, आरपी शर्मा, तेजप्रकाश, चंद्रभान अधिकारी, अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर रुड़की भेजी।
विज्ञापन
दोपहर एई भटनागर ने पहले मुकीम को अपने सिविल लाइन स्थित घर पर बुलाया। फिर सीएसडी कैंटीन के बाहर बुलाया। इस दौरान सीबीआई की टीम मामले पर नजर रखे थी। जैसे ही एई ने मुकीम से पांच हजार लिए सीबीआई टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
तस्वीरों में देखें..थॉम्सो के विभिन्न रंग और भी बहुत कुछ
एई को अदालत में पेश किया जाएगा
बाद में सीबीआई टीम ने एई के घर की तलाशी ली। यहां से सीबीआई को अलमारियों, बेड और दराज से 33 लाख रुपये नकद मिले। करीब दस लाख से अधिक के गहने, विभिन्न बैंकों की छह से अधिक पासबुक और कई जगह जमीन होने के दस्तावेज मिले हैं।
सीबीआई देहरादून ब्रांच के डीएसपी अखिल कौशिक ने बताया कि एई के बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है। सोमवार को एई को अदालत में पेश किया जाएगा।