फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI raids Uttarakhand in bank fraud case

Dehradun News: 1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में उत्तराखंड में सीबीआई का छापा

Mon, 20 Jul 2026 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
CBI raids Uttarakhand in bank fraud case
सीबीआई ने 1109 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार को उत्तराखंड के काशीपुर में एक फैक्टरी में छापा मारा। यह कार्रवाई ओडिशा की कंपनी गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में की गई है। काशीपुर की यह फैक्टरी गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के लिए महत्वपूर्ण उपकरण बनाती है। सीबीआई ने इस कार्रवाई में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिसा में भी छापे मारे हैं।
विज्ञापन

सीबीआई के अनुसार कंपनी पर केनरा बैंक से विभिन्न फंड आधारित और गैर-फंड आधारित ऋण सुविधाएं लेकर 1109 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। जांच में आरोप है कि कंपनी ने अधिक ऋण हासिल करने के लिए स्टॉक का मूल्य बढ़ाकर दिखाया, व्यापारिक देनदारियों के आंकड़ों में हेराफेरी की, वित्तीय विवरणों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया। इसके बाद मिले ऋण की राशि का दुरुपयोग व अन्य स्थानों पर हस्तांतरण किया। साथ ही खातों को नियमित दिखाने के लिए कथित तौर पर फर्जी वित्तीय लेनदेन भी किए गए, जिससे बैंक को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश, सीबीआई, भुवनेश्वर के तलाशी वारंट के आधार पर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तराखंड में कुल छह स्थानों पर छापे मारे गए। उत्तराखंड में जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित कंपनी की मैनुफैक्चरिंग यूनिट की तलाशी ली गई। यहां से सीबीआई ने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर में निदेशकों के आवास, कोलकाता स्थित कंपनी के पंजीकृत कार्यालय और तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित उत्पादन इकाइयों में भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed