फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI raids: fake recognition of uttarakhand colleges, cbi can take investigation nest week

फर्जी तरीके से मान्यता देने का मामलाः सीबीआई अगले सप्ताह कर सकती है बड़ी कार्रवाई 

Sun, 11 Jul 2021 02:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Jul 2021 02:34 AM IST
सार

एचएनबी गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति जेएल कौल और उनके ओएसडी डीएस नेगी पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 तक नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट संस्थानों को मान्यता दी है।

विज्ञापन
CBI raids: fake recognition of uttarakhand colleges, cbi can take investigation nest week
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फर्जी तरीके से मान्यता देने के मामले में सीबीआई अगले सप्ताह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें कई गिरफ्तारियां भी संभव हैं। इधर, नोएडा में पूर्व कुलपति जेएल कौल के घर छापा मारने वाली टीम भी देहरादून लौट आई है।

विज्ञापन


टीम को वहां से कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें कुछ वित्तीय दस्तावेज भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल दो दिनों तक इन दस्तावेजों का अवलोकन किया जाएगा। 

एचएनबी गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति जेएल कौल और उनके ओएसडी डीएस नेगी पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 तक नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट संस्थानों को मान्यता दी है। उनमें सीटें बढ़ाई गई हैं और नए कोर्स शुरू किए गए।
विज्ञापन


इस मामले में वर्ष 2018 में सीबीआई ने जांच शुरू की थी। इस जांच के क्रम में पिछले माह के अंत में सीबीआई ने कुल छह मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें प्राइवेट संस्थान और उनके मालिकान के नाम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमों के बाद सीबीआई ने कुल 14 स्थानों पर छापे मारे थे। इनमें 12 देहरादून, एक श्रीनगर और एक जेएल कौल के घर नोएडा में छापा मारा गया। सीबीआई के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जेएल कौल के घर से कई वित्तीय व अन्य दस्तावेज हासिल हुए हैं।


इन सभी का अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद अगले सप्ताह इसमें कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed