फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI may soon file a case in the case of irregularities in Railway TR depot Dehradun Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: रेलवे के टीआर डिपो में गड़बड़ी मामले सीबीआई जल्द कर सकती है मुकदमा, जांच जारी

Wed, 03 Apr 2024 03:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 Apr 2024 03:14 PM IST
सार

पिछले साल हर्रावाला स्थित टीआरडी में गड़बड़ी और सामान की हेराफेरी की शिकायत सीबीआई को की गई थी। इसके बाद सीबीआई ने रेलवे से अनुमति लेने के बाद हर्रावाला स्थित इस डिपो का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
CBI may soon file a case in the case of irregularities in Railway TR depot Dehradun Uttarakhand News in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे के ट्रैक्शन रिचार्ज डिपो (टीआरडी) में हुई सामान की हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने प्राथमिक जांच लगभग पूरी कर ली है। इस मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने भी इस डिपो के पूर्व इंचार्ज का पिछले दिनों तबादला भी कर दिया था।

विज्ञापन


इससे पहले सीबीआई ने गत वर्ष सितंबर में रेलवे स्टेशन के इस डिपो का संयुक्त औचक चेकिंग भी की थी। इसके बाद ही रेलवे की ओर से प्राथमिक जांच (पीई) दर्ज करने की अनुमति दी थी। गौरतलब है कि पिछले साल हर्रावाला स्थित टीआरडी में गड़बड़ी और सामान की हेराफेरी की शिकायत सीबीआई को की गई थी।
विज्ञापन


प्राथमिक तथ्यों की रिपोर्ट भी रेलवे को सौंपी गई
इसके बाद सीबीआई ने रेलवे से अनुमति लेने के बाद हर्रावाला स्थित इस डिपो का निरीक्षण किया था। औचक निरीक्षण और जांच में ही यह मामला एक करोड़ रुपये के आसपास का बताया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की स्थानीय टीम ने इस इस मामले में रेलवे से प्राथमिक जांच दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने पीई दर्ज करने के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी। जांच के प्राथमिक तथ्यों की रिपोर्ट भी रेलवे को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक रेलवे की ओर से भी इस डिपो के इंचार्ज रहे अधिकारी का ट्रांसफर भी अन्यत्र कर दिया गया है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद इसकी फाइल दिल्ली भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में सीबीआई मुकदमा भी दर्ज कर सकती है।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई एसओपी, अब पुलिस को दी जा सकती है जिम्मेदारी

बता दें कि डिपो में गड़बड़ी सामने आने के बाद रेलवे के अधिकारियों में इसकी खूब चर्चा रहती थी। लेकिन, बहुत दिनों तक मामला दबा रहा। इसी बीच पिछले साल सीबीआई को गोपनीय शिकायत की गई थी। इसके आधार पर भी सीबीआई ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed