{"_id":"5bc07068bdec22696b238474","slug":"cbi-investigation-demand-on-swami-sanand-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी सानंद की मौत पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी सानंद की मौत पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 12 Oct 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
swami sanand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
गंगा की निर्मलता व अविरलता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वामी सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) को यहां विभिन्न संगठनों ने श्रद्धाजंली दी। इस मौके पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
शुक्रवार को श्रीनगर के गोलापार्क में प्रगतिशील जनमंच, किसान मंच, छात्र संगठन आइसा और जय हो सहित अन्य संगठनों ने सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में कहा गया कि केंद्र व राज्य सरकार के निकम्मेपन से गंगा के संरक्षण के लिए 111 दिन से भूख हड़ताल कर रहे संत ने अपना जीवन त्याग दिया।
विज्ञापन
सानंद गंगा में अवैध खनन रोकने और अंधाधुंध जल विद्युत परियोजनाओं को बंद करने के लिए लड़ते रहे। वहीं सरकारें गंगा संरक्षण के नाम पर पैसा बहाती रहीं। सरकारों ने उनकी हत्या की है। प्रदर्शनकारियों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने और सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन में अनिल स्वामी, भोपाल चौधरी, अंकित उछोली, शिवानी पांडेय, अतुल सती, विनोद चमोली, प्रदीप पंवार व आयुष मियां आदि शामिल थे।
