फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbi inspection central excise officer bank locker.

CBI ने खंगाले सेंट्रल एक्साइज अफसरों के बैंक लॉकर

Tue, 23 Feb 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
cbi inspection central excise officer bank locker.

सीबीआई ने केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों द्वारा दस लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में बैंक के दो लॉकरों की जांच करने के साथ विभाग के तीन कार्यालयों में दस्तावेज खंगाले हैं। लॉकरों से काफी कुछ मिलने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


सीबीआई टीम अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद आय से अधिक की संपत्ति की जांच में जुटी है। सोमवार को इन अधिकारियों के राजपुर रोड स्थित दो बैंकों के लॉकरों की जांच की गई, जिसमें कुछ खास मिलने की बात सामने आ रही है। विभाग के तीन आफिसों में छानबीन कर कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए। हालांकि सीबीआई इस मामले में अभी कुछ नहीं बता रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई चल रही है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई का निर्धारण होगा। बता दे कि सीबीआई ने कई दिन पहले रुद्रपुर के एक उद्यमी से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक निदेशक एके मिश्रा को पकड़ा था। इसके बाद सीनियर इंटेलिजेंस आफिसर सतेन्द्र सिंह, इंटेलिजेंस आफिसर विवेक और अवनीश गुप्ता को पकड़ा गया था। उधर मिश्रा के स्थान में नए अधिकारी की तैनाती हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed