फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBCT machine will start functioning in Doon Hospital from today

Dehradun News: दून अस्पताल में आज से शुरू होगी सीबीसीटी मशीन

Wed, 21 Aug 2024 03:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
CBCT machine will start functioning in Doon Hospital from today
I
विज्ञापन

IIदांत, जबड़ों, चेहरे की नसों और हड्डियों का एक्स-रे करवाने वालों को राहत
I
I
I
Iदून अस्पताल में आज से सीबीसीटी मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे दांत और जबड़ों के एक्स-रे करवाने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
I
I
I
Iबीते 12 अगस्त को दून अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिससे स्टोर के नजदीकी सीबीसीटी रूम में भी धुआं भर गया था। इसके बाद सीबीसीटी मशीन का संचालन बंद कर दिया था। मशीन बंद होने से दांत, जबड़ों, चेहरे की नसों और हड्डियों का एक्स-रे करवाने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। मरीज वापस लौटकर निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर थे। बंजारावाला से पति का सीबीसीटी करवाने आई हिना ने बताया कि एक हफ्ते से वह अस्पताल के चक्कर काट रही है। वहीं, अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी ने बताया कि मंगलवार को मशीन का परीक्षण करवाया है। बुधवार से मशीन सुचारू हो जाएगी।
I
I
I
I
I
Iइमरजेंसी में अल्ट्रासाउंड सुचारू, ओपीडी दो हजार पार
I
I
I
Iदून अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। रजिस्ट्रेशन इंचार्ज विनोद नैनवाल ने बताया ओपीडी में 2205 मरीजों का पंजीकरण किया गया। वहीं पीआरओ ने बताया कि इमरजेंसी ओटी बिल्डिंग में भर्ती मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी सुचारू हो गया है। मंगलवार को 20 से 25 अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iदून अस्पताल में जारी रहा धरना
I
I
I
Iदून अस्पताल में पीजी रेजिडेंट और नॉन पीजी रेजिडेंट का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। पीजी डॉ. आमिर खान ने बताया कि संगठन की ओर से धरना खत्म करने का अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। बताया कि मांगों के समर्थन में उनका धरना और डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed