फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CAU new chief operations officer Aman Singh Took Charge in uttarakhand

सीएयू के नए चीफ ऑपरेशन ऑफिसर अमन सिंह ने संभाला चार्ज, बोले-खेल सुविधाओं पर रहेगा फोकस

Sun, 09 Aug 2020 01:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Aug 2020 01:00 PM IST
सार

  • सीएयू के नए चीफ ऑपरेशन ऑफिसर अमन सिंह ने संभाला चार्ज

विज्ञापन
CAU new chief operations officer Aman Singh Took Charge in uttarakhand
सीएयू के नए चीफ ऑपरेशन ऑफिसर अमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उतराखंड (सीएयू) के नए चीफ ऑपरेशन ऑफिसर अमन सिंह स्थानीय क्रिकेट में सुधार को प्राथमिकता मानते हैं। आईपीएल के छह सीजन का लंबा अनुभव ले चुके अमन सिंह प्रदेश के सभी जिलों में खेल सुविधाओं विकसित करना चाहते हैं, ताकि हर जिले के खिलाड़ी को समान अवसर मिल सके। 

विज्ञापन


चार्ज संभालने के बाद फोन पर अमर उजाला से हुई बातचीत में अमन सिंह ने कहा कि गृह राज्य के क्रिकेट व खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए काम करने का अवसर मिलने पर वे बेहद उत्साहित हैं। कहा कि कोविड-19 के चलते खेल गतिविधियां शुरू करने में समय लग रहा है। जिला प्रशासन की अनुमति मिलते ही कंडीशनिंग कैंप शुरू किए जाएंगे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से गतिविधियां शुरू होंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका फोकस पहाड़ी जनपदों में भी मैदान, एकेडमी व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने पर रहेगा। सीएयू के पदाधिकारियों की प्लानिंग को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। अमन सिंह विद्या विहार (कारगी रोड) के रहने वाले हैं। बेटे की उपलब्धि पर पिता संजय सिंह ने खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन सिंह के करियर पर नजर
- आईपीएल के छह सीजन में असिस्टेंट टूर्नामेंट ऑपरेशन मैनेजर 
- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन व एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया-वेस्ट इंडीज मैच में वैन्यू डायरेक्टर 
- इंडियन सुपर लीग में वैन्यू ऑपरेशंस मैनेजर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed