{"_id":"619bf1eecf73950167363fa4","slug":"cash-theft-by-breaking-the-lock-of-the-shop-in-broad-daylight-city-news-drn3967985192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े दुकान का ताला तोड़कर नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े दुकान का ताला तोड़कर नगदी चोरी
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक दुकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरों ने नगदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा और फिर गल्ले में लगा ताला चटका दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तस्वीर आई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना 11 नवंबर की बताई जा रही है। परचून दुकानदार साहिल कन्नौजिया ने पुलिस को बताया कि वह उस दिन दोपहर दो बजे घर खाना खाने के लिए गया था। वहां से साढ़े चार बजे वापस लौटे तो देखा कि चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर गल्ले का ताला भी टूटा हुआ था। उसमें रखे पांच हजार रुपये और अन्य सामान गायब था। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर आई है। इन्हीं पर साहिल ने शक भी जताया है। एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मकान का ताला तोड़ कर किए नल चोर
देहरादून। बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर रसोई और बाथरूम के नल चुरा ले गए। शिकायत पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनिल वर्मा पुत्र एएस वर्मा निवासी डीएल रोड का कहना है कि उनके मकान में रिपेरिंग का काम चल रहा है।रियेयर की वजह से मकान बंद है। बीती रविवार सुबह करीब 10 बजे सुबह मकान पर जब वह गए तो देखा कि, घर के अंदर बाथरूम व रसोई के नल चोरी कर लिए गए थे। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।