फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cash and mobile stolen from Mehndi Wala's house in Dehradun

Dehradun News: देहराखास के मेहंदी वाले घर से नकदी और मोबाइल चोरी

Sun, 20 Apr 2025 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cash and mobile stolen from Mehndi Wala's house in Dehradun
पटेलनगर के देहराखास स्थित एक कारोबारी के घर से चोरों ने नकदी और मोबाइल चोरी कर लिए। कारोबारी के बेटे की शनिवार को मेहंदी थी। इससे पहले ही चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देहराखास के रहने वाले राजेश कक्कड़ की मोती बाजार में दुकान है। बेटे की मेहंदी के चलते उन्होंने घर पर टेंट आदि लगवाया हुआ था। सारा परिवार शुक्रवार रात तो कामकाज निपटाने के बाद सो गया। इसके बाद सुबह करीब छह बजे उठे तो देखा कि बेटे के कमरे का सामान बिखरा हुआ था। मकान के दरवाजे की जाली काटकर चोर अंदर दाखिल हुए थे। उन्होंने वहां से करीब 50 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल चोरी कर लिए। गनीमत रही कि चोर अलमारी में रखे जेवरात चोरी नहीं कर सके। एसएचओ पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन






Iबंद मकान का दरवाजा तोड़कर जेवरात चोरी
I



टपकेश्वर रोड स्थित एक बंद मकान में चोरों ने दरवाजा तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित सुधांशु उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि उनकी सास रोशीला गुरुंग अपने परिवार के साथ प्रयागराज गईं हैं। उनका घर 12 अप्रैल से बंद है। 18 अप्रैल की सुबह उनकी भांजी ने जानकारी दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो घर से सोने, चांदी के जेवर गायब मिले। एसएचओ पटेलनगर कैलाश चंद उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed