फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case registered for assaulting a constable and tearing his uniform Dehradun Uttarakhand News

Dehradun News: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने की सिपाही के साथ मारपीट...वर्दी फाड़ी, मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Jun 2024 11:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2024 11:45 AM IST
सार

एक व्यक्ति साहिया-समाल्टा मोटरमार्ग के पास कुछ लोगों से अभद्रता कर रहा था। सूचना पर साहिया चौकी में तैनात सिपाही  मौके पर पहुंचे। व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। सिपाही ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन
Case registered for assaulting a constable and tearing his uniform Dehradun Uttarakhand News
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कालसी ब्लॉक के साहिया बाजार में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने सिपाही के साथ मारपीट की। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर एक व्यक्ति साहिया-समाल्टा मोटरमार्ग के पास कुछ लोगों से अभद्रता कर रहा था। सूचना पर साहिया चौकी में तैनात सिपाही सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे। व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। सिपाही ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। वह कह रहा था कि किसी अन्य व्यक्ति ने उससे पैसे लेकर वापस नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


सिपाही ने व्यक्ति को चौकी में शिकायत देने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गया और सिपाही से अभद्रता करने लगा। कुछ ही देर में व्यक्ति ने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। लोगों ने बीच बचाव कर सिपाही को व्यक्ति के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान सिपाही को काफी चाेटें आईं। सीएचसी साहिया में सिपाही का उपचार करवाया गया। लोगों को व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  आंखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने...25 साल की सोनम की सदमे से मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क की जाम

थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि सिपाही सुदेश कुमार की तहरीर पर कालसी तहसील क्षेत्र के बराड गांव निवासी मोहन के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट, लोक सेवक कर्तव्य निर्वहन से रोकना, आपराधिक धमकी देना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed