फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case on unknown in case of suicide of teenager

Dehradun News: किशोर की आत्महत्या के मामले में अज्ञात पर मुकदमा

Wed, 30 Aug 2023 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case on unknown in case of suicide of teenager
किशोर की आत्महत्या के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि बालावाला निवासी एक व्यक्ति के नाबालिग बेटे ने गत तीन अगस्त को फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इस बीच परिजनों ने शिकायत की है कि उसने किसी के दबाव में आकर आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार उनके बेटे ने अपनी मां के यूपीआई एप से तीन लोगों को पांच हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। ये रुपये ट्रांसफर क्यों हुए इसकी जानकारी नहीं मिली थी। ऐसे में आशंका है कि कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी दबाव में आकर उसने आत्महत्या की। एसओ ने बताया कि अकाउंट नंबरों के आधार पर उन लोगों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed