फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Case on three people who shared pornographic videos of children on social media

Dehradun: सोशल मीडिया पर बच्चों का अश्लील वीडियो शेयर करने वाले तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 29 May 2023 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2023 01:50 AM IST
सार

पिछले दिनों एसटीएफ से टिप लाइन पोर्टल की दो रिपोर्ट मिली थीं। इनके आधार पर मोबाइल आईपी एड्रेस की जांच की गई तो दो लोगों के नाम सामने आए। इनमें एसएसआई प्रदीप सिंह रावत की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: Case on three people who shared pornographic videos of children on social media
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बच्चों का अश्लील वीडियो और फोटो) शेयर करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें दो मामले कोतवाली क्षेत्र के हैं। जबकि, एक मुकदमा डालनवाला थाने में दर्ज हुआ है। तीनों कार्रवाई केंद्र सरकार के टिप लाइन पोर्टल से रिपोर्ट मिलने के बाद की गई हैं। देहरादून में इस साल अब तक चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आठ मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन


एसएचओ कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पिछले दिनों एसटीएफ से टिप लाइन पोर्टल की दो रिपोर्ट मिली थीं। इनके आधार पर मोबाइल आईपी एड्रेस की जांच की गई तो दो लोगों के नाम सामने आए। इनमें एसएसआई प्रदीप सिंह रावत की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। एक मामला अमन रजोरिया निवासी नीलकंठ विहार और दूसरा अरुण रावत निवासी मसूरी गर्ल्स एंड व्बॉयज स्कूल कैम्पस, कैमल रोड के खिलाफ आईटी एक्ट में दर्ज किया गया है। इन दोनों ने फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर की थी।
विज्ञापन


तीसरे मामले के बारे में एसएचओ डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि सोहन लाल निवासी इंदर रोड, संजय कॉलोनी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोहन लाल ने अपनी फेसबुक आईडी से चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर की थी। टिप लाइन की रिपोर्ट के आधार पर उसके मोबाइल का आईपी एड्रेस मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की अश्लील वीडियो देखना भी अपराध
चाइल्ड पोर्नोग्राफी सोशल मीडिया पर अपलोड और शेयर करना तो अपराध है ही। इसे देखना भी अपराध है। टिप लाइन पोर्टल ऐसी सभी वेबसाइट और सोशल मीडिया का सर्विलांस करता है। यदि कोई चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखता भी है तो वह भी अपराध में उतना ही भागीदार होगा जितना शेयर और अपलोड करने वाला। उसके खिलाफ भी आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।


प्रदेश में 2022 से अब तक दर्ज किए गए 68 मुकदमे
प्रदेश में चाइल्ड पोनोग्राफी से संबंधित अब तक कुल 68 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 मुकदमे हरिद्वार में दर्ज हैं। जबकि, अल्मोड़ा में छह, देहरादून में 17, चंपावत में दो, पौड़ी में एक, टिहरी में तीन, उत्तरकाशी में एक, ऊधमसिंह नगर में 13 और नैनीताल जिले में पांच मुकदमे दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed