फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case on private hospital for charging more than Korena patients

कोरेना मरीजों से ज्यादा शुल्क लेने के आरोप में निजी अस्पताल पर केस

Fri, 03 Sep 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Case on private hospital for charging more than Korena patients
कोरोना मरीजों से ज्यादा शुल्क वसूलने के आरोप में एक निजी अस्पताल के खिलाफ सीएमओ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सीएमओ कार्यालय की चेतावनी के बावजूद अस्पताल ने मरीजों के पैसे वापस नहीं किए। इसमें सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया गया था।
विज्ञापन

सरकार ने दो सितंबर 2020 को शासनादेश जारी किया था। जिसमें निजी अस्पताल में कोरोना उपचार की दर तय की गई थी। कई अस्पताल मरीजों से तय दर से अधिक धन वसूल रहे थे। आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल ने भी कोरोना मरीजों के उपचार के लिए ज्यादा रुपये लिए गए। इस पर अस्पताल में उपचार करने वाले छह मरीजों के परिजनों सीएमओ कार्यालय में शिकायत की थी। सीएमओ ने मुकदमा दर्ज करने के लिए एसएसपी को भेजी तहरीर में बताया कि अस्पताल को कई बार चेतावनी दी गई। बावजूद इसके मरीजों से ज्यादा लिए रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन

अस्पताल के अधिकारियों को बुलाया गया तो वह भी आखिरी दो बार में नहीं पहुंचे। शहर कोतवाल रितेश साह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधक/चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सीएमओ कार्यालय में कोरोना मरीजों से अधिक शुल्क लिए जाने की शिकायतों की जांच के लिए एक टीम बनी हुई है। टीम अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये निजी अस्पतालों से मरीजों को वापस करवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed