{"_id":"411669ddb8213f8e29cfd2569b20f101","slug":"case-on-doon-bar-association-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार संघ चुनाव में हर्ष फायर करने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार संघ चुनाव में हर्ष फायर करने पर केस
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हर्ष फायर करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आईजी संजय गुंज्याल की नाराजगी के बाद पुलिस हरकत में आई है। उनका कहना है कि पूर्व में निर्देशों का पालन करने में हीलाहवाली पर भविष्य में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दून बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम के बाद जश्न के दौरान हर्ष फायर किए जाने का मामला मीडिया की सुर्खियां बना था। गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर हर्ष फायर के दौरान पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे होंगे, बावजूद फायर का संज्ञान न लिया जाना गंभीर स्थिति है।
विज्ञापन
जबकि पूर्व में साफ तौर से निर्देश दिए गए हैं कि विवाह समारोह अथवा जश्न के दौरान फायरिंग शस्त्र लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन है। पहले भी फायरिंग की वजह से कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने के साथ संबंधित का शस्त्र निरस्त करने की संस्तुति की जाए। आईजी के निर्देश पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हर्ष फायर का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।