फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case of irregularity in Badrinath-Kedarnath temple committee

उत्तराखंड: अचानक सुर्खियों में आया छह माह पुराना बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मामला, पूरी नहीं हुई आयुक्त की जांच

Fri, 06 May 2022 03:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 May 2022 03:50 PM IST
सार

दिसंबर 2021 में तत्कालीन मंत्री की ओर से शासन को शिकायत पत्र प्राप्त हुआ था। उस पत्र के संदर्भ में गढ़वाल आयुक्त को जांच आख्या देने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
Case of irregularity in Badrinath-Kedarnath temple committee
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में अनियमितता का मामला अचानक सुर्खियों में आ गया। चार महीने पहले तत्कालीन वन मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के पत्र पर सचिव धर्मस्व ने गढ़वाल आयुक्त को जांच के निर्देश दिए थे। सचिव धर्मस्व हरिश्चंद सेमवाल के मुताबिक जांच के बारे में अभी तक शासन को कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि इस प्रकरण पर शासन स्तर पर अभी कोई नई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2021 में तत्कालीन मंत्री की ओर से शासन को शिकायत पत्र प्राप्त हुआ था। उस पत्र के संदर्भ में गढ़वाल आयुक्त को जांच आख्या देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


इधर, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समित के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने अनियमितता के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वर्ष 2013 की आपदा से पूर्व मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में यात्रा के प्रचार के लिए प्रचार सामग्री तैयार करने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एसेंड नाम की कंपनी को बोर्ड द्वारा चुना गया था। कंपनी ने एक लघु फिल्म बनाकर समिति को सौंपी थी। इसे बदरीनाथ धाम काउंटर में विक्रय के लिए रखा गया। इससे प्राप्त आय को समिति के खाते में जमा किया गया। पौड़ी के बिंसर महादेश मंदिर के जीर्णोद्धार का निर्णय और उसे मंदिर समिति के अधीन करने का निर्णय भी बोर्ड में लिया गया।


ये भी पढ़ें...चर्चा में हरीश रावत का सवाल: सोशल मीडिया पर पूछा, क्या केएमवीएन को बंद करना है? सीएम धामी से किया अनुरोध

तत्कालीन अध्यक्ष ने प्रस्ताव बाकर शासन को भेजा और शासन ने एक अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता नामित किया, जिन्हें कोई वित्तीय लाभ देय नहीं था। उन्होंने समिति के अध्यक्ष और बोर्ड के निर्णय पर ही सदस्यों को आर्थिक सहायता दी गई। घड़ियां भी अध्यक्ष के निर्देश और समिति के निर्णय पर खरीदी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed