{"_id":"67fd63effa0d8534940ccc9d","slug":"case-filed-against-the-contractor-of-water-institute-and-another-company-dehradun-news-c-5-1-drn1046-664786-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जल संस्थान के ठेकेदार और एक अन्य कंपनी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जल संस्थान के ठेकेदार और एक अन्य कंपनी पर मुकदमा
विज्ञापन
शर्तों का उल्लंघन कर सड़कों की खोदाई कर रहे जल संस्थान के ठेकेदार और विद्युत लाइन भूमिगत कर रही कंपनी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में चौकी प्रभारी फव्वारा चौक धनीराम पुरोहित ने तहरीर दी है।
उन्होंने बताया कि वह रविवार शाम को कानून व्यवस्था ड्यूटी में क्षेत्र में घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि हरिद्वार रोड पर खोदे गए गड्ढों को पूरी तरह से नहीं भरा गया है। इसके साथ ही इन्हें समतल भी नहीं किया गया। यह काम जल संस्थान के अधिकारियों की देखरेख में ठेकेदार कर रहे थे। पता चला कि इसके लिए उन्होंने इसकी अनुमति भी नहीं ली है। इसके अलावा क्षेत्र में केईई ग्रुप विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का काम कर रही थी। इस कंपनी को शर्तों के आधार पर अनुमति दी गई थी। लेकिन, कंपनी शर्तों का उल्लंघन करते हुए काम कर रही थी। यहां पर न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए। जिन जगहों पर गड्ढे किए गए उन्हें ठीक तरह से भरा भी नहीं जा रहा था। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में जल संस्थान के ठेकेदार और केईई ग्रुप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।