फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against Khanpur MLA Kunwar Pranav Singh Champion

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Fri, 13 Dec 2019 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 13 Dec 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Khanpur MLA Kunwar Pranav Singh Champion
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और पार्टी से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चले आ रहे विवाद का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। विधायक कर्णवाल ने करीब आठ महीने पहले विधायक चैंपियन पर जातिसूचक शब्द बोलने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस को तहरीर दे दी। एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने चैंपियन के खिलाफ एससी एसटी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ रुड़की को सौंपी गई है।

विज्ञापन


झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच अप्रैल में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर कई गंभीर आरोप लगाए थे। चैंपियन ने कर्णवाल पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगाया था जबकि कर्णवाल ने विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों पर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। विधायक देशराज की पत्नी ने चैंपियन के समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


विधायक चैंपियन ने भी फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। आरोपों के बीच दोनों का विवाद दंगल के अखाड़े तक पहुंच गया था। चैंपियन ने कर्णवाल को दो-दो हाथ करने की चुनौती दी थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए थे। विवाद इतना बढ़ा था कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने दोनों को तलब कर नोटिस भेजा था। दोनों विधायकों ने नोटिस का जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दोनों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बैठक में सुलह कराई गई। इसके बाद दोनों विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी बंद कर दी थी। इस बीच विधायक चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से दोनों विधायक एक-दूसरे पर बयानबाजी करते बच रहे थे, लेकिन एक बार फिर दोनों विधायकों के बीच चली आ रही रार ने बड़ा रूप ले लिया है।

विधायक देशराज कर्णवाल ने एसएसपी को तहरीर देकर विधायक प्रणव चैंपियन पर अप्रैल में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, धमकी देने और अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ एससी एसटी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट को सौंपी गई है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उस समय के वीडियो की छानबीन की जा रही है। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजनीति गलियारों में हलचल तेज
विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ केस दर्ज करवाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसके तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। मामले में इतने दिनों बाद विधायक चैंपियन के खिलाफ केस दर्ज होने को लेकर पर्दे के पीछे बड़े नेताओं का हाथ होने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, कोई खुलकर नहीं बोल रहा है।

‘सब चंगा सी’ की बात आई थी सामने

30 नवंबर को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कुंजा बहादरपुर आए थे। कार्यक्रम में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में दोनों विधायक एक-दूसरे के बगल में बैठे थे और हंसीखुशी बातचीत करते हुए दिखे थे। इस बीच दोनों विधायकों ने एक फोटो भी खिंचवाई थी, जिसमें विधायक चैंपियन, देशराज कर्णवाल के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद देते नजर आए थे।

चैंपियन ने कर्णवाल को छोटा भाई बोला था तो कर्णवाल ने भी उन्हें बड़ा भाई बोला था। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों में सुलह होने के आसार हैं और चैंपियन की पार्टी में वापसी हो सकती है, लेकिन इस मुकदमे के बाद ये कयास झूठे साबित हुए। 

...तो बढ़ सकती हैं चैंपियन की मुश्किलें
विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से चैंपियन के खिलाफ केस दर्ज करवाने के बाद माना जा रहा है कि अब उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। बताया जाता है कि अब भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की नजर भी विधायक चैंपियन के ऊपर टिक गई हैं। पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है, इस पर भी शीर्ष नेतृत्व नजर बनाए हुए है। चर्चा यह भी है कि इस बार चैंपियन के मुश्किलें तो बढ़ेंगी ही, उनके खिलाफ कोई बड़ा एक्शन भी लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed