{"_id":"61770abebecf7c75ec5b6e66","slug":"case-against-woman-in-death-of-spa-center-operator-dehradun-news-drn3944250167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर संचालक की मौत मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर संचालक की मौत मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
देहरादून। स्पा सेंटर के संचालक सत्यवीर सिंह चौधरी की आत्महत्या के मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला स्पा सेंटर संचालक की 25 लाख रुपये की देनदार थी। वह पैसा देने के बजाय उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।
बता दें, बीती बुधवार रात जीएमएस रोड स्थित ब्लैक स्टोन नाम के स्पा सेंटर में सत्यवीर सिंह चौधरी ने खुद को देसी तमंचे से गोली मार ली थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। सत्यवीर सिंह चौधरी स्पा सेंटर का मालिक था। इस स्पा सेंटर को उन्होंने प्रज्ञा उर्फ प्रिया नाम की महिला को लीज पर दिया था। मृत्यु के बाद सत्यवीर के बेटे ने तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि बेटे के अनुसार लीज की एवज में महिला को 25 लाख रुपये उसके पिता को देने थे। उसके पिता ने यह बात सभी को बताई थी। उसके पिता ने जब प्रज्ञा से रुपये मांगे तो वह उन्हें मना करने लगी। प्रज्ञा उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसके पिता ने खुद को गोली मार ली। प्रज्ञा उर्फ प्रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।