{"_id":"64f0f10a3023eb689b021ea4","slug":"case-against-veterinary-doctor-for-raping-and-assaulting-a-woman-dehradun-news-c-5-drn1005-235045-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला से दुष्कर्म, मारपीट के आराेप में वैटनरी डॉक्टर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला से दुष्कर्म, मारपीट के आराेप में वैटनरी डॉक्टर पर केस
विज्ञापन
अमृतसर के एक वैटनरी डॉक्टर के खिलाफ दून निवासी महिला से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दो दिन पहले दून आकर भी आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह अंबाला कैंट में एक कंपनी में कार्य करती है। वहीं अमृतसर निवासी मंजोत सिंह भी काम करता था। फरवरी में आरोपी मंजीत की नौकरी वैटनरी डॉक्टर के तौर पर लग गई। पूर्व ऑफिस कर्मचारी होने के कारण उसकी आरोपी से बातचीत होती रहती थी। बताया कि मई 2023 में कंपनी के काम से वह अमृतसर गई। वहां मंजोत ने सरकारी नौकरी लगने पर पार्टी के बहाने उसे साथ ले गया। इसके बाद उसने शराब पिलाई और दोस्त के कमरे पर ले जाकर छेड़खानी की।
इसके बाद वह दोबारा कंपनी के काम से अमृतसर गई तो मंजोत उसे जबरदस्ती होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह अश्लील वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसे अमृतसर बुलाता रहा और मारपीट के साथ ही दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
बताया कि दो दिन पहले आरोपी अपने भाई के साथ उसके घर आया और उसके व उसकी मां के साथ मारपीट करने लगा। चाकू उठाकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।