फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Case filed against the accused in land fraud after 18 years

Dehradun: जमीन की धोखाधड़ी में 18 साल बाद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 04 Sep 2023 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2023 04:56 PM IST
सार

रायपुर के रहने वाले सुनील सिंह के साथ वर्ष 2006 में धोखाधड़ी हुई थी। सुनील ने पुलिस को बताया कि तुनवाला निवासी मनोहर सिंह ने उन्हें नत्थनपुर के हरि प्रसाद से मिलवाया था।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Case filed against the accused in land fraud after 18 years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन की खरीद फरोख्त में हुई धोखाधड़ी के एक मामले में 18 साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले पीड़ित पुलिस थाने और चौकी से लेकर आला अधिकारियों तक को शिकायत कर चुका था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने आईजी गढ़वाल को शिकायत की तो मामले की दोबारा सीओ रायपुर से जांच कराई गई। जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद दो केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


ननूरखेड़ा, रायपुर के रहने वाले सुनील सिंह के साथ वर्ष 2006 में धोखाधड़ी हुई थी। सुनील ने पुलिस को बताया कि तुनवाला निवासी मनोहर सिंह ने उन्हें नत्थनपुर के हरि प्रसाद से मिलवाया था। हरि प्रसाद तुनवाला में अपनी जमीन बेचना चाह रहा था। सुनील ने हरि प्रसाद को 50 हजार रुपये एडवांस देकर जमीन का सौदा कर लिया। इसके लिए 11 नवंबर 2015 को एक अनुबंध तैयार किया गया। इसके बाद 17 जनवरी 2006 को दो गवाहों के सामने उनसे 10 लाख रुपये और लिए गए।
विज्ञापन


Dehradun: जालसाज बिल्डर दीपक मित्तल के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, पिता को भी बनाया गया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। इस पर जब सुनील सिंह ने कहा तो मनोहर सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही रजिस्ट्री करा दी जाएगी। लेकिन, समय बीतता गया और कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में हरि प्रसाद ने रजिस्ट्री कराने से इन्कार कर दिया। सुनील सिंह ने अपने स्तर से जांच कराई तो पता चला कि ऐसी कोई जमीन हरि प्रसाद के नाम पर दर्ज नहीं थी। उन्होंने पुलिस को शिकायत की, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। अब उन्होंने आईजी गढ़वाल को शिकायत की, जिसके बाद एसएसपी ने सीओ पूर्णिमा गर्ग से जांच कराई। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि हरि प्रसाद और मनोहर के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

2021 में बिना बयान लिए मामला किया रफा-दफा
सुनील सिंह ने वर्ष 2022 में भी इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। इस पर एसएसपी ने रायपुर पुलिस से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि फरवरी 2021 में इसकी जांच की गई थी। लेकिन, उस वक्त न तो आरोपियों के बयान लिए गए और न ही गवाहों से और मामले को बंद कर दिया गया। आरोप यहां तक हैं कि दस्तावेज की जांच भी उस वक्त नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed