फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case against drug de-addiction center operator and employees in case of youth death Dehradun Uttarakhand

Dehradun: युवक की मौत के मामले में नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारियों पर केस, 12 मार्च को कराया था भर्ती

Wed, 22 Mar 2023 11:22 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 Mar 2023 11:22 AM IST
सार

इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि मृतक के भाई ने हरिद्वार ने तहरीर दी है। आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केंद्र में उसके भाई के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया। इसके बाद अब केंद्र के संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case against drug de-addiction center operator and employees in case of youth death Dehradun Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत के मामले में केंद्र के संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च को पुरानी चुंगी सहारनपुर निवासी मुआद अली (32) को नयागांव के नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


मुआद की रविवार रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। अगली सुबह सोमवार को वह अचेत दिखा तो नशा मुक्ति केंद्र से प्रेमनगर स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाकर दिखाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुआद अली की मौत की सूचना पर उसके परिजन दून पहुंचे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: दामिनी एप से स्थानीय भाषाओं में जान सकते हैं आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान, पढ़िए ये खास बातें

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र पर सवाल उठाते हुए विरोध किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के भाई सफाअत अली निवासी अहबाब नगर, ज्वालापुर, जिला हरिद्वार ने तहरीर दी है। आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केंद्र में उसके भाई के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया। इसी के चलते उसकी मौत हो गई। मुकदमे में नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र के संचालक शुभम भट्ट, शुभम के पिता, मयंक, मनीष और अतुल को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed