मतदान करने जाने वालों के लिए जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर मतदान दिवस की पूर्व संध्या तक किसी के यहां वोटर स्लिप नहीं पहुंची है तो बुधवार को वह पोलिंग स्टेशन पर अपने क्षेत्र के बीएलओ से वोटर स्लिप प्राप्त कर सकता है। बीएलओ बहुत से लोगों के यहां वोटर स्लिप नहीं पहुंचा पाए।
अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में है लेकिन पहचान पत्र, वोटर स्लिप नहीं है तो वह निर्धारित साक्ष्य ले जाकर वोट डाल सकता है।
वोटर स्लिप घर न पहुंचने पर बहुत से लोग मंगलवार सुबह पोलिंग स्टेशनों पर लाइन लगाए रहे। लोगों ने अपनी वोटर स्लिप क्षेत्र के बीएलओ से प्राप्त कर ली।
निर्वाचन आयोग के दावे के मुताबिक मतदान दिवस की पूर्व संध्या तक हर मतदाता के यहां वोटर स्लिप पहुंचनी थी, लेकिन नहीं पहुंच पाई। बीएलओ का कहना था कि स्लिप उन्हें देर से मिली।
बिना वोटर स्लिप तब भी दे सकेंगे वोट
इसके अलावा निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों की वजह से बीएलओ वोटर स्लिप नहीं वितरित कर पाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि अगर किसी के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह निर्धारित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज में से कोई एक साक्ष्य प्रस्तुत कर वोट डाल सकता है।
अगर वोटर लिस्ट में नाम है और मतदाता पहचान पत्र या वोटर स्लिप नहीं है तो इनमें से कोई एक साक्ष्य पोलिंग स्टेशन पर ले जाएं और मतदान करें।
.पासपोर्ट
.ड्राइविंग लाइसेंस
.डाकघर या बैंक की पासबुक
.आधार कार्ड
.आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड)
.राजकीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर)
.मनरेगा जॉब कार्ड
.स्वास्थ्य बीमा योजना का बीमा स्मार्ट कार्ड
.फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
.विभागीय पहचान पत्र
‘लाल तीर’ जला तो समझो वोट पड़ गया
सात मई को मतदान करने की तैयारी कर चुके हैं तो इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल करने के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखें।
ईवीएम पर बटन दबाने से पूर्व यह जरूर देखें कि मशीन पर लगी हरी बत्ती जल रही है या नहीं। बटन दबते ही यह बत्ती बुझ जाएगी, जबकि बटन के पास बने तीर की लाल बत्ती जल उठेगी। बत्ती जले तो समझ जाएं कि वोट पड़ चुका है।
ईवीएम प्रभारी मोहम्मद मुस्तफा खान ने बताया कि सभी ईवीएम की जांच कर ली गई है। मशीनों की देखरेख के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन आफ इंडिया हैदराबाद के छह इंजीनियर तैनात रहेंगे। कहीं भी दिक्कत आने पर ये फौरन दुरुस्त कर देंगे।
रखें इन बातों का ख्याल
-ईवीएम का बटन तर्जनी से ही दबाएं तो बेहतर होगा, अंगूठे का प्रयोग करने से यह कई बार दबा रह जाता है, इससे आपके बाद दूसरे मतदाता वोट नहीं कर पाएंगे।
-मशीन का बटन दबाते वक्त दबाव हल्का रखें, ज्यादा जोर न लगाएं।
-दबे हुए बटन पर अंगुली रखने से यह प्रेस एरर बताएगा, एरर आए तो तुरंत मतदान कार्मिकों को बताएं।
-वोट डलते ही लाल बत्ती जलकर बुझ जाएगी, पहले से जल रही हरी बत्ती भी बंद होगी।
-कनेक्शन ढीला होने पर मशीन में लिंक एरर का मैसेज आएगा, एरर दिखे तो मतदान कार्मिकों को बताएं।