फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car sold fraudulently, lawsuit filed on court order

मां के इलाज कराने को ले गया गाड़ी, बिना बताए बेच दी

Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Car sold fraudulently, lawsuit filed on court order
एक व्यक्ति अपनी मां का इलाज कराने के लिए दोस्त की गाड़ी मांगकर ले गया और फिर उसे बिना बताए बेच दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यायालय में शिकायत आशुतोष निवासी ग्राम कमंशा, सिंहनीवाला ने की थी। चौहान ने बताया कि वह सन्नी कुमार निवासी बेहट, सहारनपुर को अपने एक मित्र के माध्यम से जानता था। पिछले साल पांच अगस्त को सन्नी उसकी कार लेकर सहारनपुर गया था। उसने कहा था कि उसे मां को इलाज के लिए दिल्ली लेकर जाना है। लिहाजा, वह यह गाड़ी तीन दिन बाद वापस कर देगा। लेकिन, वह नहीं आया तो उसे फोन किया गया।
विज्ञापन

फोन करने पर उसने तीन दिन बाद आने की बात कही। जब वह काफी दिन ऐसे ही बहाने बनाता रहा तो चौहान ने उसकी पड़ताल की। पता चला कि जिस जगह वह किराए पर रहता था, वह मकान भी उसने खाली कर दिया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली एम्स में पता किया तो पता चला कि वहां भी वह नहीं गया था। उसने कुछ दिन बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया। बाद में पता चला कि उसने यह गाड़ी खुद की बताते हुए दूसरे किसी व्यक्ति को बेच दी है। न्यायालय के आदेश पर अब पटेलनगर पुलिस ने आरोपी सन्नी के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed