फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News: Car fell into River on Gangotri Highway

उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर भागीरथी में गिरी अनियंत्रित कार, छह की मौत, तीन परिवारों में मातम

Mon, 17 Feb 2020 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Feb 2020 09:32 PM IST
सार

  • एक बच्चा लापता, तलाश में प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान
  • उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ जा रही थी कार, सभी मृतक थे रिश्तेदार

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Car fell into River on Gangotri Highway
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ की ओर जा रही कार धरासू-नालूपानी के बीच अनियंत्रित होकर गंगा भागीरथी में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक छह वर्षीय मासूम हादसे के बाद से लापता है। उसकी तलाश के लिए देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक स्विफ्ट कार उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ स्थित अनोल गांव की तरफ जा रही थी, तभी धरासू-नालूपानी क्षेत्र के बीच कार अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे किनारे पैरापिट को तोड़ते हुए करीब 400 मीटर नीचे गंगा भागीरथी नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। तब तक एक बच्चे और दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में हुई थी पांच लोगों की मौत

रेस्क्यू टीमों ने मृतकों के शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

हादसे के दौरान लापता एक मासूम का अभी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। डीएम डॉ. आशीष चौहान समेत तमाम आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। हादसे की सूचना मिलने के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतकों के नाम

- वाहन चालक बुद्धि प्रकाश (35) पुत्र गुलजारी लाल निवासी मानपुर भटवाड़ी
- आरती (24) पत्नी रमन निवासी हरियाणा
- यामिनी (5) पुत्री रमन निवासी हरियाणा
- बृजलाल (36) पुत्र श्यामलाल निवासी चिणाखोली डुंडा
- रोशनी देवी (30) पत्नी बृजलाल निवासी चिणाखोली डुंडा
- दिव्यांशु (8) पुत्र बृजलाल निवासी चिणाखोली डुंडा

हादसे में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक बृजलाल के छह वर्षीय बेटे प्रियांशु हादसे के बाद से लापता है। उसकी खोज की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।
- आकाश जोशी, एसडीएम डुंडा

तीन परिवारों पर टूटा दु:ख का पहाड़

जानकारों के अनुसार वाहन दुर्घटना में मृत आरती ने 14 फरवरी को जिला अस्पताल में अपना परिवार नियोजन का सफल ऑपरेशन कराया था। तब से वह उत्तरकाशी में ही अपने किसी रिश्तेदार के यहां रह रही थी। सोमवार को वह अपने जीजा बृजपाल और बड़ी बहन रोशनी देवी आदि लोगों के साथ चिन्यालीसौड़ ब्लॉक स्थित अपने मायके अनोल गांव जा रही थी। आरती का ससुराल हरियाणा में है और उसका पति रमन वहीं नौकरी करता है। वाहन चालक बुद्धि प्रकाश रिश्ते में आरती के मौसा थे। वे   चिन्यालीसौड़ में ही विद्युत विभाग में कार्यरत थे।

खड़ी बाइक से टकराई कार, आठ लोग चोटिल 

नई टिहरी में भागीरथीपुरम से जिला मुख्यालय की तरफ जा रही एक कार ने मालू पाणी के पास खड़े बाइक सवारों पर टक्कर मार दी, जिससे बाइक और कार सवार सहित आठ लोग चोटिल हो गए। सभी को 108 सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


भागीरथीपुरम चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि कार सवार सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नई टिहरी की तरफ जा रहे थे कि मालू पाणी के पास कार अनियंत्रित होकर वहां पानी भरने के लिए साइड में बाइक के साथ खड़े युवकों से टकरा गई, जिससे बाइक सवार संदीप पुत्र राज सिंह निवासी पाली गागड़ हेली सहारनपुर और विकास पुत्र ओम प्रकाश निवासी चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार चोटिल हो गए।

 

कार में बैठे गोपाल बिष्ट, तरुण, विकास, मोहित सकलानी, प्रीति भंडारी और पूर्वी नेगी आदि को चोट आ गई। सभी लोगों को 108 सेवा से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed