फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Fell into ditch on Mussoorie Kimadi Road, Two Youth Died, Three injured

मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

Wed, 14 Oct 2020 05:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Oct 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Car Fell into ditch on Mussoorie Kimadi Road, Two Youth Died, Three injured
मसूरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी से देहरादून की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार दो युवकों  की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पांच दोस्त मसूरी आए थे। इसमें चार रुड़की और एक देहरादून से था। वे सुबह चंद्रमणी से जॉर्ज एवरेस्ट की तरफ घूमने निकले थे। इसके बाद वे शाम को मसूरी से वापस देहरादून की तरफ लौट रहे थे। तभी बासा घाट के पास अचानक कार खाई में गिर गई। 
विज्ञापन



राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और 108 एंबुलेंस फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस के अनुसार, दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान सागर धीमान(20) निवासी चंद्रमणी रोड देहरादून और यश(18) पुत्र रवि दत्त निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई हैं। वहीं, घायलों की पहचान अभिषेक पुत्र प्रमोद निवासी रायसी लक्सर,  विकास पुत्र कृष्ण धीमान निवासी रायसी लक्सर और राहुल पुत्र नंद किशोर निवासी आदर्शन नगर रुड़की शामिल हैं। 

बता दें कि इस मार्ग पर पिछले महीने भी दो हादसे हो चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने शाम के समय इस मार्ग से आवाजाही पर रोक भी लगाई थी। 

हादसे में ग्रामीण की मौत, एक गंभीर घायल

मंगलवार देर शाम को उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के सिदरी गांव के निकट एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

मंगलवार देर शाम एक कार में सवार दो लोग मोरी के सांकरी से नैटवाड़ क्षेत्र की तरफ जा रहे थे, लेकिन सिदरी गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर सांकरी-नैटवाड़ मोटर मार्ग से करीब 50 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में बबलू सिंह (30) पुत्र किशन सिंह निवासी त्यूणी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत सिंह (32) पुत्र राम सिंह निवासी त्यूणी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने घायल को खड्ड से बाहर निकाल कर सीएचसी मोरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि वाहन हादसे में मृत व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि एक अन्य गंभीर घायल का देहरादून में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed