{"_id":"5e6a2cf68ebc3ea7c05b28b6","slug":"car-fell-into-ditch-on-badrinath-highway-five-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, पांच यात्री बुरी तरह घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, पांच यात्री बुरी तरह घायल, एक की हालत गंभीर
Thu, 12 Mar 2020 06:11 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 12 Mar 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में गुरुवार शाम को बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के समीप पैनी गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन में पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
चार सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को करीब दो बजे जोशीमठ से देहरादून जा रही एक कार पैनी गांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार राहुल राणा (23), निवासी-शिमला बाईपास, देहरादून को गंभीर चोटें आई हैं। उसे सीएचसी जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। जोशीमठ थाना प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती चार घायलों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन