फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch in Tehri during Going to Delhi, one woman killed, Driver injured

उत्तराखंड: ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर टिहरी से दिल्ली जा रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चालक गंभीर

Wed, 22 Jul 2020 07:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jul 2020 07:47 PM IST
सार

  • वाहन चालक गंभीर रूप से घायल, एम्स ऋषिकेश किया रेफर

विज्ञापन
Car fell into ditch in Tehri during Going to Delhi, one woman killed, Driver injured
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर टिहरी के कीर्तिनगर से दिल्ली जा रही एक कार नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान कार सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर हालत में बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4.30 बजे कार संख्या डीएल 9 सी आर-7229 बगड़धार के पास अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। 
विज्ञापन



हादसे में एक महिला आरती सेमवाल (37) की मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक चंद्र प्रकाश भट्ट गंभीर रुप से घायल हो गया है। चालक को नरेंद्रनगर के श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया है। जानकारी के अनुसार, महिला लिफ्ट लेकर दिल्ली के कार सवार के साथ देहरादून जाने के लिए निकली थी। कार सवार महिला के गांव का ही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-58 बन्द 

हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, एनएच-58 बन्द होने के कारण वाहन कीर्तिनगर से वाया टिहरी होते हुए ऋषिकेश से होकर दिल्ली जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। 

बता दें कि बीती रात टिहरी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से 12 ग्रामीण सड़क बंद हो गई हैं। हालांकि सड़क खोलने के लिए लोनिवि, पीएमजीएसवाई ने जेसीबी लगा दी है, लेकिन दिनभर रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण सड़क से मलबा और बोल्डर हटाने में दिक्कत आ रही है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से बताया कि बंद चल रही सभी सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed