फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch in karnaprayag Driver killed

उत्तराखंड: अलग-अलग तीन दर्दनाक हादसों में पांच लोगों की मौत, टार्च की रोशनी में किया रेस्क्यू

Thu, 22 Nov 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Nov 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch in karnaprayag Driver killed
car accident - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के गढ़वाल में बृहस्पतिवार को हुए तीन सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर गुमखाल के पास एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चमोली जिले में कार दुर्घटना में चालक और उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र के खरसाली गांव में यूटिलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


सतपुुली थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक पिकअप मालवाहक वाहन कोटद्वार से सामान लेकर सतपुली की ओर जा रहा था। गुमखाल से करीब पांच किमी आगे बैरगांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची सतपुली और लैंसडौन पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर राहत और बचाव कार्य चलाया।
विज्ञापन


वाहन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरा होने से टार्च की रोशनी में किसी प्रकार तीनों शवों को सड़क तक लाया गया। मृतकों की शिनाख्त तीरथ सिंह (30), डबल सिंह (35) दोनों निवासी ग्राम मालई एकेश्वर और प्रदीप (35) निवासी कुंडोली गांव एकेश्वर (पौड़ी) के रूप में हुई। शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

कालाढूंगी में भी बुधवार देर शाम हल्द्वानी-रामनगर रोड पर हल्द्वानी की तरफ से आ रही कार ने बारात से लौट से रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

मालधन चौड़ के गांधी नगर गांव से सुबोध भंडारी की बारात बुधवार को कालाढूंगी के गुलजारपुर बंकी गई थी। गांव के दीप कुमार (22), राजकुमार (23) और रोहित (25) बाइक से गए थे। शाम करीब आठ बजे वापस लौटते समय तीनों बाइक सवार कमोला में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार (यूके 04 जे 7964) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दीप कुमार और राजकुमार सड़क किनारे नहर में गिर गए और पानी के बहाव में करीब बीस मीटर बह गए।

राहगीरों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवार लोग भाग निकले। पुलिस तीनों युवकों को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दीप कुमार और राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार बैंड वालों की ड्रेस पहने थे। उधर मृतकों के गांव में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed