फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch, four women of same family died

Accident: अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार की चार महिलाओं ने तोड़ा दम

Mon, 13 Jun 2022 07:33 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, थल (पिथौरागढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थल (पिथौरागढ़)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Jun 2022 07:33 AM IST
सार

थल से नौ किलोमीटर पहले पमतोड़ी के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार चला रहे चंदन सिंह छिटककर घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह सड़क तक पहुंचकर नाचनी जा रहे युवकों को हादसे की सूचना दी। युवकों ने हादसे की सूचना नाचनी थाने को दी।

विज्ञापन
Car fell into ditch, four women of same family died
पिथौरागढ़ में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडीहाट से थल की ओर आ रही कार पमतोड़ी के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हल्द्वानी निवासी पूर्व शिक्षक की मां, पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और भाई की साली की मौत हो गई। पूर्व शिक्षक और उनके छोटे भाई घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह परिवार अपने पैतृक गांव में पूजा कर बागेश्वर जा रहा था। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मूलरूप से थल क्षेत्र के पुनीगांव निवासी पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा का परिवार हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित पंचायत घर इलाके में रहता है। दो दिन पहले वह अपने भाई गोविंद सिंह बसेड़ा, माता देवकी देवी (90), पत्नी तुलसी देवी (53), छोटे भाई की पत्नी आशा बसेड़ा (50) और बागेश्वर निवासी भाई की साली तारा देवी (50) पत्नी बलवंत सिंह निवासी मंडलसेरा बागेश्वर के साथ पूजा करने डीडीहाट स्थित अपने पैतृक गांव साता आए थे।
विज्ञापन


रविवार को वह पूजा करने के बाद अपनी वैगनआर कार से बागेश्वर की ओर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे थल से नौ किलोमीटर पहले पमतोड़ी के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार चला रहे चंदन सिंह छिटककर घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह सड़क तक पहुंचकर नाचनी जा रहे युवकों को हादसे की सूचना दी। युवकों ने हादसे की सूचना नाचनी थाने को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस, एसएसबी डीडीहाट, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से राहत अभियान चलाया गया। हादसे में चंदन की पत्नी तुलसी देवी, छोटे भाई गोविंद सिंह बसेड़ा की पत्नी आशा बसेड़ा, और गोविंद की साली तारा देवी की मौके पर मौत हो गई। मां देवकी देवी, भाई गोविंद सिंह बसेड़ा घायल पड़े थे।


ये भी पढ़ें...Ration Card Surrender: 58 हजार राशन कार्ड जमा, गरीबों को मिलेगा अपना हक, पात्र परिवारों के जल्द बनेंगे कार्ड

देवकी देवी को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया जबकि चंदन सिंह बसेड़ा और गोविंद सिंह बसेड़ा को थल के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सत्याल अपने निजी वाहन से थल के पास गोचर के अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान देवकी देवी ने दम तोड़ दिया। घायल दोनों भाइयों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भर चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed