फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into a ditch, three youths died

कार खाई में गिरी, हिमाचल निवासी तीन युवकों की मौत --

Fri, 02 Sep 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch, three youths died
हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। कार सवार युवक विकासनगर से हिमाचल जा रहे थे। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसा कालसी तहसील के राजस्व क्षेत्र चंदौऊ में हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई में गिरी कार के पास ही दो शव मिले जबकि एक शव गाड़ी में फंसा था। तीनों शवों को पुलिस ने बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया। मृतकों की पहचान दिलशाद (30) पुत्र इब्राहिम निवासी नेरवा तहसील चौपाल, पमेश रांता (32) पुत्र रामानंद और विक्रांत (34) पुत्र रमेश निवासी ग्राम सराहा तहसील चौपाल जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम कालसी सौरभ असवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी मौके पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि कार सवार रात में विकासनगर से सामान लेकर हिमाचल जा रहे थे। आसपास कोई रिहायशी इलाका नहीं होने के कारण सुबह घटना का पता चला। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एसडीएम ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed