{"_id":"66f36e45ee2e43e88f0d1016","slug":"car-fell-into-a-ditch-near-dhauladhar-on-rishikesh-badrinath-highway-one-dead-uttarakhand-accident-news-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Garhwal: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास धौलाधार में हादसा, कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Garhwal: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास धौलाधार में हादसा, कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
Wed, 25 Sep 2024 07:36 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 25 Sep 2024 07:36 AM IST
सार
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास धौलाधार में कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार सौ मी. गहरी खाई में गिरी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलाधार के पास देर रात्रि कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बछेलीखाल ग्रमीणों द्वारा सूचना मिली कि धौलाधार के पास कोई वाहन गिरा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम...गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के आसार
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ तहसीलदार एसएस रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहन सड़क से सौ मीटर नीचे खाई में गिरा था। अंधेरा और बड़ी झाड़ियों होने से पता नही लग पा रहा है कि वाहन में कितने लोग थे। मौके पर एक व्यक्ति मृत मिला है। उसके पास से जो आधारकार्ड मिला है उस पर सूरज मदान पुत्र चरणजीत सिंह मदान निवासी चंडीगढ़ दर्ज है।
विज्ञापन