फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into a ditch in Devprayag two died

देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, दो की मौत, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव

Wed, 18 Jun 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देवप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, देवप्रयाग Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Jun 2025 11:18 PM IST
सार

घना जंगल और अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव में पुलिस कर्मियों के शवों को सड़क तक लाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र व जसपाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Car fell into a ditch in Devprayag two died
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बाह बाजार देवप्रयाग थाना प्रभारी संदीप चौहान अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां रेस्क्यू अभियान चलाया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि देर शाम सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि देवप्रयाग से वापस लौटते समय ये दुर्घटना हुई है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक मृतक का शव खाई से निकाल लिया गया है। जबकि दूसरे शव को बाहर निकालने का प्रयास अभी जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घना जंगल और अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव में पुलिस कर्मियों के शवों को सड़क तक लाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र व जसपाल के रूप में हुई है। दूसरे शव को लाने का कार्य अभी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed