फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car fell down in trench, ADM injured.

पिथौरागढ़: गहरे खड्ड में गिरी ADM की गाड़ी, एडीएम घायल

Wed, 02 Dec 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
car fell down in trench, ADM injured.

मुख्यमंत्री का मुनस्यारी कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद झूलाघाट जा रहे अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशांत आर्य की सरकारी स्कार्पियो मंगलवार तड़के 3.50 बजे थल से तीन किलोमीटर दूर ग्वीर के पास सड़क से 100 फीट नीचे पलट गई।

विज्ञापन


सुकून की बाद यह रही कि वाहन कच्चे रास्ते में अटक गया, वरना वह सीधे रामगंगा में गिर जाता। दुर्घटना में एडीएम समेत उनका अर्दली ओर ड्राइवर घायल हो गए। बताया गया कि वाहन के आगे अचानक आए एक जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में ड्राइवर संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन


बताया गया कि एडीएम प्रशांत आर्य और अन्य कर्मचारी रात करीब 11 बजे तक मुनस्यारी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त थे। रात का भोजन करने के बाद यह लोग आधी रात के बाद करीब एक बजे मुनस्यारी से झूलाघाट के लिए निकल आए थे। झूलाघाट में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी बिष्ट नर्सिंग होम पहुंच गए। डॉ. बीएस बिष्ट ने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल एडीएम ने खुद दी हादसे की सूचना

एडीएम प्रशांत आर्य के पास इस समय प्रभारी जिलाधिकारी का भी कार्यभार है। क्योंकि डीएम एचसी सेमवाल 15 नवंबर से कोलकाता प्रशिक्षण में गए हुए हैं। घायल एडीएम ने घटना की जानकारी खुद थल के थाना प्रभारी विजेंद्र साह को दी। श्री साह हरिद्वार ड्यूटी में हैं।

उन्होंने तत्काल थल थाने से एएसआई दीवानी राम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। एडीएम प्रशांत, उनके अर्दली दान सिंह धामी और ड्राइवर लक्ष्मण सिंह को तत्काल थल के गोचर अस्पताल लाया गया। डॉ. केएस अस्पताल ने तीनों का प्राथमिक इलाज किया और प्राइवेट वाहन से उनको जिला मुख्यालय भेज दिया।

जिला मुख्यालय में तीनों को बिष्ट नर्सिंग होम में लाया गया। वहां पर एक्सरे एवं अन्य जांच की गई। तब तक राज्य सरकार ने तीनों घायलों को हल्द्वानी ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर भेज दिया था। सुबह 11.15 बजे तीनों को हेलीकाप्टर से हल्द्वानी ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed