फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident news: Car Fall into ditch in chakrata haryana five tourist killed

देहरादून: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के 5 युवकों की मौत

Mon, 15 Jul 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिया/कालसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिया/कालसी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Accident news: Car Fall into ditch in chakrata haryana five tourist killed
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर चामड़चील के पास 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


रविवार सुबह सड़क से गुजर रहे युवकों ने घटना की जानकारी कालसी थाना पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम की मदद से शवों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


मृतकों में तीन लोग सहारनपुर और दो मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले थे। सभी मृतकों का सीएचसी विकासनगर में पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। सीओ बीएस धोनी और तहसीलदार केडी जोशी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे चकराता मार्ग पर चामड़चील के पास से गुजर रहे कुछ युवकों ने सड़क से नीचे एक कार का बंपर पड़ा देखा। बंपर पर हरियाणा का नंबर लिखा हुआ था। उन्होंने खाई में झांक कर देखा तो कुछ भी नजर नहीं आया। दुर्घटना का अंदेशा जताते हुए उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन को दी। 

ये हैं मृतकों के नाम

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से खाई में उतरकर देखा तो वहां पर एक कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़े हुए थे। कार के ही आसपास पांच शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े थे।

इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से पांचों शवों को खाई से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त गौरव त्यागी (35) पुत्र जसपाल त्यागी, दीपक तोमर (34) पुत्र कालूराम तोमर, वीरेंद्र सिंह (34) पुत्र राम किशन सभी निवासी जनकपुरी सहारनुपर, सचिन (30) पुत्र राकेशपाल निवासी बसेड़ा मुजफ्फरनगर और शक्ति ठाकुर पुत्र रामपाल (31) निवासी दिलेडा सोंठा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

पांचों कार में सवार होकर चकराता घूमने जा रहे थे। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। संभवत: कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी होगी। 

...तो शुक्रवार को हुआ हादसा  

हादसे के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि हादसा बीते शनिवार की देर शाम को हुआ होगा, लेकिन घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि उनकी आखरी बार युवकों से फोन पर बीते शुक्रवार शाम 7 बजे बात हुई थी।

इसके बाद से ही पांचों युवकों के फोन बंद हो गए। इसके बाद से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार की देर रात को हुआ होगा। हादसे के बाद ही पांचों के फोन बंद हुए होंगे। घाटी के अधिक गहरा और सघन होने के कारण लोगों की नजर खाई में गिरी कार पर नहीं पड़ सकी होगी।

रविवार की सुबह किसी तरह लोगों की नजर कार के बंपर पर गई। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि परिजनों से वार्ता के बाद इस बात का पता चला है कि हादसा बीते शनिवार को नहीं शुक्रवार को हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed