फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car-entered-house

Dehradun News: दरवाजा तोड़कर घर में घुसी कार, चालक घायल

Sat, 11 Mar 2023 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Car-entered-house
एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दरवाजा टूटकर दूर जा गिरा और दीवार में भी दरारें आ गईं। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार देर रात कैनाल रोड पर हुआ। किशनपुर से दिलाराम चौक की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। कार यहां एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। घर पर धनपत राय नाम का बोर्ड लगा हुआ था। घर की दीवार में भी दरारें आ गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने कार चालक वैभव शर्मा निवासी हाथीबड़कला को मसूरी रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि घर कई दिनों से बंद था। इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed