तेज रफ्तार कार ने सात श्रमिकों को रौंदा, दो की मौत, पांच बुरी तरह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाइवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे खड़े सिडकुल की फैक्ट्रियों के सात श्रमिकों को रौंदा डाला। हादसे में प्रेमा बिष्ट और राजेश नाम के श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल पांच श्रमिकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
सोमवार रात करीब 8.15 बजे नैनीताल हाइवे स्थित पारले चौक पर कुछ सिडकुल कर्मी कंपनियों में काम खत्म कर घर लौटने के लिए वाहनों का इंतजार कर रहे थे। कुछ श्रमिक आसपास की दुकानों में चाय पी रहे थे।
इसी बीच रुद्रपुर से नैनीताल की ओर तेज रफ्तार से जा रही सफेद स्कॉर्पियो कार ने हाईवे किनारे लगी चाय की ठेलियों में टक्कर मारी और कई ठेलियों को गिराते हुए चलती रही। लोग जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। ठेलियों पर खड़े लोगों ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन कार ने सात श्रमिकों को चपेट में ले लिया। सातों को कुचलने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
हादसे में ये हुए घायल
हादसे से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। लोगों ने 108 सेवा के साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार और पंतनगर थाना प्रभारी संजय पाठक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में महफूस अली (25) पुत्र महमूद, शाहनवाज (24) पुत्र विरासत अली निवासी देवीपुरा, बिलासपुर (यूपी), प्रमोद शर्मा (32) पुत्र कृष्णा शर्मा निवासी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं, हरि नारायण (28) पुत्र ओमप्रकाश निवासी ट्राजिंट कैंप,
राकेश (28) पुत्र जंगली प्रसाद निवासी पंतनगर मदकोटा फार्म, प्रेमा बिष्ट (28) पत्नी वीर सिंह बिष्ट निवासी टांडा और जयनगर दिनेशपुर निवासी राजेश (30) पुत्र चंद्रमुख शामिल थे। अस्पताल में जांच के बाद डाक्टरों ने प्रेमा बिष्ट और राजेश को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर प्रमोद शर्मा, हरि नारायण और राकेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल महफूस और शाहनवाज का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।