फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car accident on badrinath highway grp soldier died

शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, जीआरपी जवान की दर्दनाक मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Apr 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Apr 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Car accident on badrinath highway grp soldier died
accident

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर शिवपुरी के समीप एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार गर्वमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) कर्मी की मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी श्रीनगर में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के करीब पांच बजे बदरीनाथ राजमार्ग पर श्रीनगर से आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर शिवपुरी में 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार चार लोगों को बाहर निकालकर निजी वाहन से ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 

Car accident on badrinath highway grp soldier died

अस्पताल में उपचार के दौरान देहरादून जीआरपी में तैनात कांस्टबेल अमित कोठियाल (30) पुत्र दिनेश कोठियाल निवासी नवादा, देहरादून को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि दीपक रमोला (34) पुत्र राजेंद्र रमोला, आशुतोष भट्ट (32) पुत्र जगतराम भट्ट व मनोज रावत (33) पुत्र श्याम सिंह रावत  सभी निवासी एमडीडी कॉलोनी, देहरादून की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

शिवपुुरी चौकी प्रभारी अशोक कश्यप ने बताया कि सभी श्रीनगर में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। इस बाबत मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed