उत्तराखंड: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से सात यात्री बुरी तरह घायल, तीन हायर सेंटर रेफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के आगराखाल-दियूली मोटर मार्ग पर कखील के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोग घायल हो गए। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीदेव सुमन अस्पताल से हायर सेंटर जौलीग्रांट के लिए रेफर किया गया है। चार घायलों का यहां अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एक मारुति-800 बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दियूली से ऋषिकेश करीब डेढ़ सौ लीटर दूध लेकर जा रही थी। आगराखाल-दियूली मोटर मार्ग पर कखील के समीप कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला।
घायल सुंदर सिंह (45) पुत्र गोबर सिंह निवासी बड़धार, उम्मेद सिंह भंडारी (24) पुत्र बचन सिंह निवासी खरकी, जलमा देवी (65) पत्नी सर्वजीत सिंह निवासी ग्वाड़ गांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीदेव सुमन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।
जबकि प्रदीप (24) उसकी मां मुन्नी देवी (62) पत्नी जगदीश निवासी कखील, अभिषेक (18) पुत्र विक्रम सिंह निवासी खरकी, वाहन चालक दयाल सिंह (45) पुत्र मुंशी सिंह निवासी दियूली का उपचार श्रीदेव सुमन अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने चारों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। कार में सवार सभी लोग गांव से नरेंद्रनगर और ऋषिकेश बाजार सामान लेने जा रहे थे।