{"_id":"5d3e67bf8ebc3e6cfa3bfa70","slug":"car-accident-in-mussoorie-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, तीन युवक सहित एक युवती हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, तीन युवक सहित एक युवती हुई घायल
Mon, 29 Jul 2019 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
आज सुबह मसूरी देहरादून मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां किमाड़ी गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटना आज सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। कार में सवार तीन युवक और एक युवती घायल हो गए हैं। मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल गया। सभी को 108 एंबुलेंस के द्वारा देहरादून के दून अस्पताल लाया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायलों के नाम:
प्रतीक सिंह बोरा निवासी दिल्ली, शुभम पासवान निवासी देहरादून, आयूशी मंडोला निवासी देहरादून, चालक प्रतीश।