दिल्ली से उत्तराखंड आ रहे यात्रियों की कार खाई में गिरी, पिता-बेटी की मौत, तीन लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा में शामिल होने दिल्ली से अपने गांव आ रहे यात्रियों की कार खाई में गिर गई। हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। हादसा कोटद्वार के डेरियाखाल-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर हुआ।
हादसे में तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को कोटद्वार के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया है। परिवार दिल्ली से वीरोंखाल ब्लॉक स्थित अपने गांव में पूजा में शामिल होने जा रहा था।
सिसल्डी से रिखणीखाल जा रही कार चखुलियाखाल से करीब दो किमी. आगे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना का पता तब चला जब एक घायल किशोरी ऊपर सड़क पर पहुंची और वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण को दुर्घटना की जानकारी दी।
घायलों को चल रहा उपचार
ग्रामीण ने तत्काल ही चखुलियाखाल पहुंचकर इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर रिखणीखाल थाना प्रभारी सुनील रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे और दुर्घटना में घायल लोगों को ग्रामीणों की मद्द से खाई से बाहर निकाला गया।
थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि हादसे में पश्चिमी दिल्ली के अंतर्गत बदरपुर निवासी देवेंद्र सुयाल (46 वर्ष) पुत्र श्यामा प्रसाद व उनकी पुत्री कनन (16 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि देवेंद्र की पत्नी मीनाक्षी (38 वर्ष), पुत्री पलक (12 वर्ष) के साथ ही ग्राम डुंगरी (गैरसैंण) निवासी सुनील (28 वर्ष) घायल हो गए। मीनाक्षी और सुनील को यहां बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि पलक का रिखणीखाल चिकितसालय में उपचार चल रहा है।