फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   captive breeding of indian buster

अबू धाबी की तकनीक से होगी इंडियन बस्टर्ड की कैप्टिव ब्रीडिंग

Sun, 11 Sep 2016 12:16 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 Sep 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
captive breeding of indian buster
great indian bustard

ब्यूटी ऑफ ग्रासलैंड (घास के मैदानों की शान) कहे जाने वाला विलुप्तप्राय दि ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षी की प्रजाति बचाने के लिए कैप्टिव ब्रीडिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन


अंडों को सेंटर के अंदर सुरक्षित रखा जाएगा। इनकी ब्रीडिंग में अबू धाबी की तकनीक इस्तेमाल होगी। जब इनसे बच्चे निकलेंगे तो सेंटर की देखरेख में उनकी परवरिश होगी। इसके बाद उन्हें मैदानों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


कैप्टिव ब्रीडिंग कराने के लिए अबू धाबी नवीनतम तकनीक भारतीय वन्य जीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) को उपलब्ध कराएगा।

इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) के बैनर तले अमेरिकी द्वीप हवाई में हुए विश्व स्तरीय सम्मेलन में भारतीय वन्य जीव संस्थान और अबू धाबी के बीच यह समझौता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू धाबी दि ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की कैप्टिव ब्रीडिंग के लिए तकनीक उपलब्ध कराने के लिए राजी हो गया है। वहां के विशेषज्ञ भारत आएंगे। बताया जाता है कि कैप्टिव ब्रीडिंग में अबू धाबी की तकनीक विश्व में सबसे अच्छे स्तर की है।

विभिन्न वन्य जीवों और पक्षियों के संरक्षण के कई मामलों में डब्ल्यूआईआई की विशेषज्ञता विश्व में सबसे बेहतर है। अबू धाबी को भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा।

दि ग्रेड इंडियन बस्टर्ड भारत और पाकिस्तान में पाया जाता है। विश्व में दो सौ से ढाई सौ के बीच इंडियन बस्टर्ड बचे हुए हैं। घास के मैदानों के खत्म होने और शिकार की वजह से इनकी संख्या घटती चली गई।

इसके अलावा घास के मैदानों के बीच से सड़कें बन जाने से इंडियन बस्टर्ड के वासस्थल नष्ट हो गए। इसके साथ ही वासस्थलों के ऊपर से बिजली के तारों के निकलने से भी पक्षियों का हानि पहुंची है। पक्षी जब दूसरे वासस्थलों में पहुंचे तो इनका शिकार कर लिया गया।


अबू धाबी में बस्टर्ड की दूसरी प्रजातियां हैं। वे प्रजातियों भी खतरे में हैं। अबू धाबी में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर कैप्टिव ब्रीडिंग कराई जा रही है। इस संबंध में उनसे समझौता हुआ है। अबूधाबी अपनी तकनीक देगा, वहां के विशेषज्ञ भी यहां आएंगे।
- डा. वीबी माथुर, निदेशक, भारतीय वन्य जीव संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed