फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Captain Surabhi of Doon posted on foreign assignment in

Dehradun News: बीआरओ में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात दून की कैप्टन सुरभि ने बनाया कीर्तिमान

Sun, 15 Jan 2023 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Captain Surabhi of Doon posted on foreign assignment in
ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी, भूटान बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के प्रोजेक्ट दंतक में मिली तैनाती
विज्ञापन



दून की कैप्टन सुरभि जखमोला ने बीआरओ में विदेशी असाइनमेंट पर तैनाती पाकर नया कीर्तिमान रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। उन्हें भूटान बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के प्रोजेक्ट दंतक में तैनात किया गया हैं।



कैप्टन सुरभि के पिता हर्ष मोहन जखमोला उत्तराखंड परिवहन निगम में हेड क्लर्क हैैं। मां पुष्पा गृहिणी हैैं। उनका परिवार यहां राजपुर में रहता है। पिता ने बताया कि सुरभि की प्रारंभिक शिक्षा स्कालर्स होम स्कूल, देहरादून से हुई। फिर उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी से सिविल इंजीनियरिंग की। इसके बाद उनका चयन आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई के लिए हो गया। लेह, जोधपुर और नासिक में दो साल की सेवा के बाद उन्होंने एक खास मुकाम हासिल कर लिया। 117 इंजीनियर रेजिमेंट की अधिकारी कैप्टन सुरभि भूटान में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के प्रोजेक्ट दंतक मेें तैनात की गई हैं। यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed