फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Captain Saurabh reached his home in Doon and met Vashishtha

पीएम मोदी और भारत की बढ़ती ताकत का सबूत है सौरभ वशिष्ठ की रिहाई : सीएम

Thu, 15 Feb 2024 02:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Captain Saurabh reached his home in Doon and met Vashishtha
I- बोले सीएम- मोदी है तो मुमकिन है... का उदाहरण है सौरभ का अपने घर आना
विज्ञापन

I

I
I

I-मुख्यमंत्री ने टर्नर रोड स्थित कैप्टन सौरभ वशिष्ठ के आवास पर परिवार से की मुलाकातI



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर से रिहाई के बाद दून में अपने घर पहुंचे कैप्टन सौरभ वशिष्ठ और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैप्टन सौरभ वशिष्ठ को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।



बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व नौसैनिक सौरभ वशिष्ठ से उनके टर्नर रोड स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सौरभ वशिष्ठ की रिहाई विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कद और भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है। कहा, उनकी रिहाई मोदी है तो मुमकिन है का स्पष्ट उदाहरण है। सौरभ काफी समय के बाद मुश्किलों का सामना कर वापस घर लौटे हैं, उनके परिवार के लिए यह अवसर दीपावली जैसा है।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों एवं विदेशों में रह रहे प्रवासी सभी भारतीयों को परिवारीजन कहते हैं और सभी का परिवार के मुखिया की तरह ध्यान रखते हैं। यह मौत की सजा का सामना कर रहे कतर से सौरभ वशिष्ठ की सकुशल वापसी का सबसे बड़ा उदाहरण भी है। उनके परिवार के साथ ही उन्हें भी विश्वास था कि कतर में फंसे सभी आठ लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूर वापस लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन








I‘कष्टकारी था निर्णय, लेकिन भरोसा था’I



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस दिन कतर की सरकार ने पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई थी, यह फैसला सौरभ के परिवार के साथ ही सभी लोगों के लिए कष्टकारी तो था ही, लेकिन सभी को विश्वास था कि पीएम मोदी सभी को सकुशल निकालेंगे और आज उसी विश्वास से कैप्टन सौरभ वशिष्ठ सहित आठ नौसैनिकों की रिहाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed