फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Captain abhimanyu attack on congress for surgical strike in uttarakhand

सर्जिकल स्ट्राइक पर शक करने वालों को अगले मिशन पर साथ ले जाएं सेना के जवान: कैप्टन अभिमन्यु

Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Captain abhimanyu attack on congress for surgical strike in uttarakhand
कैप्टन अभिमन्यु

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सेना ने आतंकियों के छह ठिकानों को ध्वस्त किया और विरोधी सर्जिकल स्ट्राइक पर शक कर रहे हैं। सबूत मांगे जा रहे हैं। अब सेना के अधिकारियों से अनुरोध किया जाएगा कि शक जताने वाले नेताओं को अगली सर्जिकल स्ट्राइक पर पकड़कर ले जाएं। 

विज्ञापन


नैनीताल रोड स्थित एक बारात घर में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर भाजपा की ओर से आयोजित शौर्य दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कांग्रेस पर सैनिकों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1971 में सेना ने पाकिस्तान के 65 हजार सैनिकों को बंदी बनाकर इंदिरा सरकार को दिया था लेकिन सेना को कोई सम्मान नहीं मिला। कारगिल युद्ध होने पर अटल सरकार ने नियम बनाया कि अब शहीदों के पार्थिव शरीर सम्मान के साथ घर भेजे जाएंगे। 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की मांग को मोदी सरकार ने पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि दिल्ली में इंडिया गेट के पास उससे भी बड़ा युद्ध स्मारक बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में कैप्टन अभिमन्यु सिंह, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, मंत्री यशपाल आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 183 सैनिकों और शहीदों के आश्रितों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अध्यक्षता मेजर जरनल इंद्रजीत सिंह बोरा ने की। 

मंत्रियों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर रखी अपने मन की बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भैंस बेच रहे हैं। यदि देश की जनता मोदी का साथ देती है तो उन्हें पाकिस्तान बेचकर भागना पड़ेगा। 2010 में मैं वन रैंक वन पेंशन के मामले में कमेटी का चेयरमैन था। उस समय सचिव कुछ करने के लिए तैयार नहीं थे। 2014 में मोदी सरकार में मुराद पूरी हुई। प्रधानमंत्री ने हिमाचल और अरुणाचल के बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश में रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। बागेश्वर में जल्द ही रेल सेवा शुरू कराई जाएगी। 
 भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री

प्रदेश के हर दूसरे घर में एक सैनिक है। उत्तराखंड के लोग सैनिक बनकर प्रदेश ही नहीं देश की चिंता करते हैं। वर्तमान भाजपा सरकार सैनिकों का सम्मान करती है। जबकि कुछ लोग सेना के काम पर उंगली उठाने का काम करते हैं।  
 अजय टम्टा, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री

प्रधानमंत्री ने देश का सम्मान विश्व में बढ़ाया है। ब्रिटेन की महारानी से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति तक प्रधानमंत्री का सम्मान करने के लिए महल से बाहर निकल पड़ते हैं। प्रधानमंत्री ने देश की संस्कृति और सभ्यता को विश्व में बढ़ाया है। 
अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष 

ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के कई जवानों ने विभिन्न युद्धों में अपना बलिदान दिया है। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी पूर्व सैनिक अधिकारियों ने सहयोग किया है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र हैं। 
पुष्कर सिंह धामी, विधायक खटीमा, कार्यक्रम आयोजक

केंद्र के अलावा प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार शहीदों के परिवारों को दस दस हजार रुपये प्रदान कर रही है। इसके अलावा कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही है। 
यशपाल आर्या, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed