फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cant employees will have to give attendance in the sub-area

कैंट कर्मचारियों को सब-एरिया में देनी होगी हाजिरी

Sat, 04 Jan 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cant employees will have to give attendance in the sub-area
देहरादून। कैंट गढ़ी के कर्मचारियों को कैंट बोर्ड कार्यालय में हाजिरी लगाने के बजाए सब-एरिया कार्यालय में हाजिरी लगाने का फरमान मिला है। इस आदेश के बाद कैंट कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने सीईओ से मिलकर इसका विरोध किया और जबरदस्ती करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कैंट के सभी कर्मचारी अभी तक कैंट बोर्ड कार्यालय में ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। यह व्यवस्था करीबन सभी कैंटों में लागू है, लेकिन कैंट गढ़ी के कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था जारी की गई है। इसके तहत उन्हें अपनी उपस्थित कैंट कार्यालय के बजाए सब-एरिया कार्यालय में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। इस संबंध में कैंट श्रमिक संघ के कर्मचारियों ने सीईओ तनु जैन से मिलकर आदेश का विरोध किया। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी कैंट में यह व्यवस्था नहीं है। इसलिए यह कैंट अधिनियम के खिलाफ हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आदेश वापस नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन को विवश होंगे। सीईओ ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed