फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   candidature for assembly seat in dehradun in congress.

देहरादून में कांग्रेस की 10 सीटों पर 104 ने ठोंका दावा

Thu, 13 Oct 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
candidature for assembly seat in dehradun in congress.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपनी दावेदारी सौंपते एनएसयूआई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित शर्मा - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस से विधान सभा चुनाव के टिकट के लिए जनपद की सभी 10 सीटों पर 104 लोगों ने दावेदारी की। इसमें सहसपुर से 23 और कैंट से सबसे अधिक 25 दावेदारों ने दावेदारी की। महानगर और जिला अध्यक्ष को टिकट के लिए आवेदन किए गए हैं। इनमें से प्रत्येक सीट पर तीन दावेदारों के नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को टिकट के आवेदन के लिए दावेदारों का तांता लगा रहा। दावेदारों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। समर्थकों ने आवेदन जमा करने के दौरान जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी ने कहा कि चकराता से कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह और विकासनगर से कैबिनेट मंत्री नव प्रभात और विपुल जैन ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


वहीं, सहसपुर से सबसे अधिक 23 दावेदारों के आवेदन मिले हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने सभी दावेदारों की सामाजिक, राजनीतिक भागीदारी, क्षेत्र में सक्रियता और जीतने की संभावना के सर्वे के बाद नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए किन सीटों से कौन दावेदार

candidature for assembly seat in dehradun in congress.
महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान को अपनी दावेदारी सौंपते सुशील राठी। - फोटो : AmarUjala

रायपुर से यह हैं दावेदार 
त्रिलोक सिंह सजवाण, डा. आरपी रतूड़ी, महेंद्र चौहान, लक्ष्मी पंवार, तजेंद्र सिंह रावत, जोत सिंह नेगी, प्रभु लाल बहगुणा, चंद्र मोहन कंडारी, आनंद त्यागी, प्रवीन त्यागी, सत्येंद्र पंवार, रजनी रावत, शिवेश बहगुणा, रोशनी गोदियाल, राजेश शर्मा, शांति रावत, मुकेश ममगाई, सूरत सिंह नेगी, दीपक धीमान, सुलेमान अली, प्रदीप भट्ट व भगत राज। 

डोईवाला से इन्होंने किया आवेदन 
मोहित शर्मा, प्रणीता डोभाल व धर्म सिंह पंवार

राजपुर रोड से दावेदार 
शोभा राम, मदन लाल, कमलेश रमन, टीसी भारती, सुनीता प्रकाश, आशा टम्टा, सुधीर कुमार सुनेहरा, विनोद कुमार और भगत राज।

धर्मपुर से दावेदार 
संजय भट्ट, सुरेंद्र रांगर, नूर हसन, हाजी शहीद हसन व याकूब सिद्दीकी। 

कैंट से दावेदार 
गौतम डोगरा, लाल चंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, धर्मेंद्र, नवीन जोशी, बीना बिष्ट, राम कुमार वालिया, संत राम शर्मा, विवेक खंडूरी, दीप वोरा, जगदीश धीमान, नवीन बिष्ट, अनिल गुप्ता, रजनी रावत, हरपाल सेठी, प्रदीप जोशी, राजेंद्र धवन, मीना रावत, गरिमा दसोनी, जसविंदर पाल सिंह गोगी, कुलदीप कुमार, अनिल नेगी, अनूप पासी, चरन जीत कौशल व अभिनव थापर। 

मसूरी से यह हैं दावेदार 
जोत सिंह गुनसोला, गोदावरी थापली, उपेंद्र थापली, जगदीश चौहान, मंजुला बंगवाल, देवेंद्र कुमार, सुशील चौधरी, नरेंद्र गुसाईं, जोत सिंह गुनसोला, उमेश खत्री, मोहन जोशी व भगवान सिंह थापा।

सहसपुर से यह हैं दावेदार 
शंकर चंद रमोला, बलवीर सिंह रावत, आजाद अली, रंजीता तोमर, राशीद पहलवान, रमेश चंद्र, मथुरा दत्त जोशी, राजेंद्र शाह, विनोद चौहान, सुशील राठी, रीता शर्मा, आजाद अली, ताहीर अली, राकेश नेगी, जैद रफी अंसारी, गुलफाम, शहीदा परवीन, असलम खान, गीता बिष्ट, जावेद खान, हसीन अहमद, अकील अहमद व आरेंद्र शर्मा। 

विकासनगर से दावेदार 
कैबिनेट मंत्री नव प्रभात व विपुल जैन 

इन्होंने भी किया आवेदन 
चकराता से कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह व ऋषिकेश से विजय लक्ष्मी गुसांई। 

टिकट के आवेदन को लेकर असमंजस में रहे दावेदार 
टिकट के लिए आवेदन को लेकर दावेदार असमंजस में रहे, कुछ दावेदार यह नहीं समझ पा रहे थे कि वे आवेदन महानगर अध्यक्ष को करें या फिर जिलाध्यक्ष को। यही वजह रही कि कुछ दावेदारों ने दोनो जगह आवेदन किया। जबकि कुछ दावेदार सीधे प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के पास आवेदन लेकर पहुंचे। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि सीधे प्रदेश अध्यक्ष के पास आवेदन के लिए आने वालों को वापस लौटा दिया गया। उन्हें यह बताया गया कि प्रक्रिया के तहत महानगर और जनपद में आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed