फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Candidato de BJP Lok Sabha 2024 on Almora Pithoragarh Ajay Tamta Profile

BJP Lok Sabha Candidate: 25 साल में जिपं अध्यक्ष, सबसे कम उम्र के राज्यमंत्री रहे टम्टा, जानें उपलब्धियां

Sun, 03 Mar 2024 03:04 PM IST
अलका त्यागी गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Mar 2024 03:04 PM IST
सार

वे 2007 और 2012 में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और कुछ समय राज्य में समाज कल्याण मंत्री भी रहे। वर्ष 2016 में वे मोदी मंत्रिमंडल में मात्र 44 वर्ष की आयु में केंद्रीय टेक्सटाइल राज्य मंत्री भी रहे।

विज्ञापन
Candidato de BJP Lok Sabha 2024 on Almora Pithoragarh Ajay Tamta Profile
पीएम मोदी और अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड में अल्मोड़ा पिथौरागढ़ क्षेत्र से लगातार तीन बार भाजपा से टिकट लेकर अजय टम्टा ने अनेक रिकॉर्ड बनाए हैं। छात्र राजनीति से पारंपरिक राजनीति में आए टम्टा अल्मोड़ा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और 1996 में 25 वर्ष की आयु में सबसे युवा जिला पंचायत अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन

BJP Lok Sabha Candidate: कभी बेची चाय और सब्जी...सीएम बनते-बनते रह गए, अजय भट्ट को मिला परिश्रम का ईनाम

विज्ञापन


उत्तराखंड में एससी वर्ग से वे लोकप्रिय, पार्टी के विश्वसनीय और एक बड़ा चेहरा रहे हैं। वर्तमान में भाजपा ने जो टिकट घोषित किए हैं उनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह , राजनाथ सिंह राज्यलक्ष्मी जैसे गिने चुने ही नेता हैं जिन्हें लगातार तीसरी बार भाजपा ने टिकट दिया है। टम्टा भी इनमें एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे 2007 और 2012 में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और कुछ समय राज्य में समाज कल्याण मंत्री भी रहे। वर्ष 2016 में वे मोदी मंत्रिमंडल में मात्र 44 वर्ष की आयु में केंद्रीय टेक्सटाइल राज्य मंत्री भी रहे।

 

वह जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य और मानव संसाधन विकास पर स्थायी समिति के सदस्य भी रहे। 2014 में उन्होंने सांसद की सीट दो लाख से ज्यादा मतों से जीत कर रिकॉर्ड कायम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed